Sagittarius Love Horoscope October 2026 | Dhanu Love Rashifal

इस महीने के मुख्य ग्रह गोचर (Major Planetary Transits)

दर्शकों, धनु राशि वालों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये लोग दिल के बहुत साफ और सच्चे होते हैं। अपनी आजादी से प्यार करने वाले इंसान होते हैं। रिश्तों में हुकुम चलाना, इमोशनल मैनिपुलेशन, बनावटी बातें और इमोशनल पिंजरा इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता। इन्हें बराबरी वाली समझदारी और दोस्ती पसंद होती है, जहाँ ये पूरी ईमानदारी से खड़े रहते हैं। लेकिन जहाँ लगता है कि दबाया जा रहा है, वहाँ इनका दम घुटने लगता है।
अक्टूबर 2026 में ग्रहों की स्थिति आपके रिश्तों और प्राथमिकताओं के लिए एक बड़ा और मैच्योर टेस्टिंग फेज लेकर आ रही है:
लग्नेश बृहस्पति: उच्च के होकर अष्टम भाव में हैं और नीच के मंगल के साथ युति कर रहे हैं।
पंचमेश मंगल: लग्नेश के साथ अष्टम भाव में बैठकर ‘नीच भंग राजयोग’ बना रहे हैं।
चौथे भाव में वक्री शनि: यहाँ कंटक शनि (ढैया) का प्रभाव दे रहे हैं।
सप्तमेश बुध: इच्छा पूर्ति और सोशल सर्कल के 11वें भाव में बैठे हैं।
कारक शुक्र: महीने की शुरुआत में अस्त होंगे, फिर वक्री होंगे और फिर उदय होंगे।
सूर्य: महीने के मध्य में नीच के होकर 11वें भाव में शुक्र और बुध के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे।

अविवाहित जातक और नए रिश्ते (Singles & New Marriage Proposals)

जिन सिंगल्स की शादी की बातचीत चल रही है, उनके लिए सोशल मीडिया, डेटिंग प्रोफाइल, दोस्तों का नेटवर्क, ऑफिस इवेंट या बड़े भाई-बहन कोई नया प्रपोजल ला सकते हैं। सामने वाला इंसान काफी प्रेजेंटेबल, सोशल मीडिया पर एक्टिव, बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर वाला और मार्केटिंग, पीआर, मीडिया, फाइनेंस या कंसल्टिंग जैसी मॉडर्न फील्ड से हो सकता है। अष्टम भाव की स्थिति से उनका पारिवारिक बैकग्राउंड या खानदानी रुतबा काफी मजबूत हो सकता है।
सावधानी: चौथे घर के वक्री शनि के कारण घर वाले उनकी लाइफस्टाइल या पुरानी मान्यताओं को लेकर सख्त हो सकते हैं। शुक्र के अस्त व वक्री होने से बातचीत में उतार-चढ़ाव रहेगा (चार दिन बात होगी, फिर बंद)। अपने पुराने अनुभवों या ईगो क्लैश की वजह से झिझक रह सकती है। इसलिए पूरी तरह बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करके ही आगे बढ़ें और एक-दूसरे को रियल लाइफ में समझने के बाद ही कोई फैसला लें।

विवाहित जीवन (Married Life & Dynamics)

शादीशुदा धनु जातकों के लिए यह महीना घर के माहौल और बाहर की दुनिया के बीच बैलेंस बनाने का टेस्ट ले सकता है। आपका पार्टनर सिर्फ लाइफ पार्टनर ही नहीं, बल्कि फाइनेंशियल प्लानिंग और करियर में एक बेहतरीन सलाहकार साबित होगा। अगर आप साथ मिलकर बिजनेस, म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आगे चलकर फायदा होगा। आपके स्पाउस का फाइनेंशियल सपोर्ट और मैनेजमेंट स्किल्स आपको काफी गाइड करेगी। अष्टम भाव के उच्च गुरु से ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते संभलेंगे।
चुनौतियाँ: वक्री शनि के कारण ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियाँ और माता जी की सेहत को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भागदौड़ के बाद पर्सनल स्पेस न मिलने पर आप इरिटेट हो सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग के खर्चों को लेकर बहस हो सकती है। गुस्से में आपकी जुबान तीखी हो सकती है जो पार्टनर के ईगो को चोट पहुँचा सकती है। घर आते ही शिकायतों का पिटारा खोलने की जगह शांति से बात करें और समझें कि पार्टनर भी परिवार की इच्छाओं को पूरा करने के लिए ही प्रयास कर रहा है।

कमिटेड रिलेशनशिप (Committed Relationships)

जो जातक सीरियसली कमिटेड हैं, उनके लिए यह महीना रिश्ते में टाइम-पास का दौर खत्म कर देगा। पंचमेश का अष्टम में होना दिखाता है कि अब सिर्फ घूमना या बात करना काफी नहीं होगा; आपका पार्टनर आपसे फ्यूचर स्टेबिलिटी और शादी को लेकर क्लियर और फाइनल स्टैंड मांग सकता है। अष्टम का गुरु रिश्ते में एक अलग मैच्योरिटी लाएगा जहाँ आप पास्ट की गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे।
ध्यान दें: शुक्र के वक्री व अस्त होने से फ्रेंड सर्कल या सोशल लाइफ को लेकर मिसकम्युनिकेशन और इनसिक्योरिटी बढ़ सकती है। पुराना भूला-बिसरा प्रॉमिस या ताना बातचीत में आ सकता है। सूर्य के नीच होने से “कौन ज्यादा एफर्ट डाल रहा है” इस बात पर विवाद हो सकता है। बहस होने पर फोन साइलेंट करके गायब (आइसोलेट) होने की आदत से बचें; आमने-सामने बैठकर पॉजिटिव वाइब के साथ बात सुलझाएं।

एकतरफा प्यार और क्रश (One-Sided Attraction & Crush)

वन-साइडेड अट्रैक्शन वाले जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ गहरा खिंचाव महसूस हो सकता है जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत मजबूत हो, जो मैच्योर, अंडरस्टैंडिंग और सीक्रेटिव हो। उनकी पर्सनालिटी में ग्राउंड रियलिटी के साथ एक अलग आकर्षण होगा।
पंचमेश का अष्टम में जाना डीप रिलेशनशिप का इशारा करता है, लेकिन चौथे भाव के वक्री शनि के कारण आप अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने में खुद को मेंटली प्रिपेयर नहीं कर पाएंगे। शुक्र की स्थिति शुभ न होने और उतार-चढ़ाव से गुजरने के कारण अभी प्रपोज करना या हिंट्स देना आपके फेवर में नहीं रहेगा। थोड़ा इंतजार करें, तो रिश्ता बेहतर तरीके से शुरू हो सकता है।

कठिन दौर से गुजर रहे रिश्ते (Breakup, Divorce & Conflicts)

ब्रेकअप से गुजर रहे जातक: आपको एक हीलिंग एनर्जी मिलेगी। कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो आपको समझाएगा कि क्या गलत हुआ था और कैसे निकलना है। वक्री शनि के कारण पुराने मैसेज, लेटर्स या सोशल मीडिया पोस्ट याद आकर परेशान कर सकते हैं, लेकिन शुक्र की स्थिति सुधरते ही आप इस इमोशनल प्रेशर से बाहर आ जाएंगे।
डिवोर्स / लीगल मैटर: यह स्थिति फेयर सेटलमेंट की तरफ बढ़ रही है और रिश्ता सही नोट पर खत्म होने की संभावना है। वक्री शनि के कारण कोर्ट की तारीखों या कागजी कार्रवाई में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। गुस्से में आकर “मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस आजादी चाहिए” जैसी गलती न करें और अपने फाइनेंशियल राइट्स से समझौता न करें। यह गोचर आपको पिछले कड़वे अनुभवों से मुक्त करके नई स्वतंत्र जिंदगी शुरू करने का हौसला देगा।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से सावधान (Warning for Extra-Marital Affairs)

यदि आप पहले से कमिटेड या शादीशुदा हैं और किसी तीसरे व्यक्ति की तरफ अट्रैक्ट हो रहे हैं, तो अष्टम भाव के मंगल और उच्च के गुरु के कारण आकर्षण या डुअल रिलेशनशिप की इंटेंसिटी बढ़ सकती है। सामने वाले से गहरा जुड़ाव महसूस हो सकता है।
हालांकि, अष्टम भाव में बैठे उच्च के गुरु आपको गलत रास्ते पर जाने से रोक लेंगे और आपकी मैरिड लाइफ में बड़ी समस्या नहीं आने देंगे। आप सही समय पर सही रास्ते पर वापस आ जाएंगे। फिर भी, यदि आपकी बुध या मंगल की महादशा चल रही है, तो गलत डिसीजन लेने से खुद को थोड़ा रोकना होगा।

सरल और अचूक उपाय (Easy Remedial Measures)

  • रिश्तों में संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए ये उपाय पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ करें:
  • चौथे भाव के वक्री कंटक शनि के प्रभाव को शांत करने के लिए दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें और पाठ के दौरान चौमुखी सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
  • अपने सबऑर्डिनेट, गार्ड्स और हाउस हेल्प (मददगारों) की क्षमता अनुसार मदद या दान जरूर करें।
  • घर के मुख्य द्वार (Main Gate) की चौखट को हमेशा साफ-सुथरा रखें, इससे चतुर्थ भाव के वक्री शनि का दबाव शांत होगा।

निष्कर्ष (Outro)

मेरे प्रिय दर्शकों, यह था धनु राशि का लव राशिफल October 2026 माह के लिए। याद रखें कि हर व्यक्ति की कुंडली के ग्रह और उसकी महादशा अलग होती है। यदि आप करियर, विवाह या स्वास्थ्य को लेकर किसी गंभीर उलझन में हैं, तो व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण (Personal Consultation) ही आपको सही मार्ग दिखा सकता है।

Dhanu Love Rashifal October 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *